सलाम साथियों,
नवम्बर 2020 से चला मेपिंग का काम जिस में सरकार की मंशा तृतीय भाषा(सिंधी,पंजाबी,गुजराती,संस्कृत व उर्दू) के ( स्कूल के कक्षा 6 से 8 में) 10 बच्चे होने पर नवीन पद स्वतः सृजित होने की थी।
काम भी हुआ हमारे लोगों ने बहुत मेहनत की जिस से हम मुतमयीन हो गये थे कि 4300 नवीन उर्दू के पद सृजित होंगे।
बीच के वक्फे में हम स्कूलों में जाकर फिर से जानकारी नहीं ले सके और ज्यादातर प्रधानाध्यापक जी ने (उर्दू व सिंधी) की मेपिंग को बदल कर संस्कृत कर दिया पद सिर्फ 1042 ही बने और इस रीट में आये 309।
इस जालसाजी व धोखाधड़ी मे निदेशालय बीकानेर, ज़िला शिक्षा अधिकारी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,नोडल/पंचायत शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक व शालादर्पन प्रभारी जिम्मेदार हैं।
सभी साथी इस तरह के स्कूल जहां
(1) बिना सहमति के विषय का चयन किया गया हो,
(2) पहले सहमति ली बाद में बदलाव कर दिया हो
(3) छात्रों को दबाव/बहलाकर/बिना बताये हस्ताक्षर करवाया जाना पाया गया हो
(4) मनमर्ज़ी से मेपिंग कर दी हो।
(5) अन्य कारण से इच्छित विषय पढ़ने से वंचित किया गया हो।
की सूची बनाकर व एक प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय के नाम लिख कर अभिभावकों व छात्रों के हस्ताक्षर करवाकर भिजवाएं।
हमने बहुत ज्ञापन,यात्रा,धरने हड़ताल कर ली।
अब हम संबंधित पर थाने/कोर्ट/मानवाधिकार आयोग/राज्य लोकपाल के माध्यम से फौजदारी व अन्य धाराओं में मुक़दमा करेंगे।
मेरे नम्बर 9587243963 पर व्हाट्सएप व sambhalu36@gmail.com पर मेल करें।
Elementary mai L2 urdu sanctioned post 663 h
Total working L2 urdu 901 ,in which 228 are working on L2 urdu post and 673 are working on L1 post.
आपका
शमशेर भालुखान
No comments:
Post a Comment