Thursday, 30 January 2025

चूरू विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु प्रस्ताव

माननीय राहुल गांधी जी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भेंट कर 10 मिनिट तक बात की।
यह चित्र उनके द्वारा अपने फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम पेज पर डाला गया।



शमशेर भालू खान सहजूसर चूरू

माननीय जलदाय मंत्री महोदय से वार्ता
माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब के साथ

माननीय शिक्षा मंत्री महोदय से वार्ता

माननीय गोविंद सिंह डोटासरा साहब से भेंट

माननीय भंवर सिंह भाटी ऊर्जा मंत्री महोदय से वार्ता

माननीय राम लाल जाट मंत्री महोदय से वार्ता

माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री महोदय से वार्ता

माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब से टेबल टाक

माननीय हज कमेटी अध्यक्ष आमीन कागजी साहब से वार्ता 

महेश जोशी जी से कार्य हेतु निवेदन

चूरू इंसानियत एकता टीम के साथ रात्रि कालीन कंबल वितरण


सेवा में,
श्रीमान अशोक गहलोत,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार,
जयपुर।

विषय :- चूरू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हेतु निवेदन।

संदर्भ :- आपका सद वाक्य 'आप मांगते मांगते थक जाओगे मैं देते देते नहीं थकूंगा।'

मान्यवर,
गत 35 वर्षों से चूरू विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा है कि यहां से  2008-2013 के अलावा विधायक कांग्रेस से नहीं रहे।
भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ साहब का चूरू के विकास से कोई लेना देना नहीं रहा है जिसका परिणाम सामने है कि यह विधानसभा क्षेत्र जिला मुख्यालय होते हुए भी विकास की दृष्टि से अति पिछड़े विधानसभा क्षेत्र की श्रेणी में आता है।

माननीय पूर्व मंत्री महोदय द्वारा आप से मांगा भी गया तो चूरू के गढ़ की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपए और आपकी दरियादिली के क्या कहने उनके मांगते ही आप ने बजट घोषणा 2022 में तुरंत राशि स्वीकृत कर दी।

माननीय पूर्व मंत्री महोदय द्वारा शिक्षा,चिकित्सा,सड़क,बिजली,पानी,सुरक्षा, पर्यटन,उद्योग,कला, कौशल,खेल व अन्य कोई मांग नहीं की गई।

महोदय जी,
हम चूरू के निवासी आप से सादर निवेदन करते हैं कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास हेतु आप की सेवा में विभाग वार माँग के अनुसार कार्य करवाने का श्रम करावे जिस से यह क्षेत्र भी राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह विकसित हो सके।

आप द्वारा हमारी मांग के अनुसार 
3 नवीन प्राथमिक विद्यालय 
1राप्रावि उस्मानाबाद, चूरू।
2 राप्रावि हाउसिंग बोर्ड,चूरू।
3 राप्रावि मदीना मस्जिद,चूरू।
एक पूर्व में माननीय पूर्व मंत्री महोदय राजेंद्र राठौड़  साहब के द्वारा बंद करवाया गया विद्यालय
1 राप्रावि ढाणी माना (भेरूसर) को पुनः प्रारंभ किया गया।
2 राउप्रावि घांघू, को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
3 राबाउप्रावि राणासर को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में पुनः प्रारंभ किया है।
सहजूसर,घंटेल,खंडवा, दुधवाखारा जेसे कई स्थानों व शहरी विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया है।
राउमावि में क्रमोन्नत 
1 सभी बालिका उप्रावि
2 सभी माध्यमिक विद्यालय
3 राउप्रावि बलरासर तंवरान चूरू।

ग्रामीण क्षेत्र में सहजूसर,पीथीसर,
जासासर, मेघसर (विद्युतीकरण), सहनालि, शहरी क्षेत्रों में ट्यूब वेल प्रदान किए हैं।

माननीय महेश जोशी के कार्यालय का पत्र 
10 करोड़ सड़क निर्माण प्रत्येक विधानसभा,10 करोड़ शहरी क्षेत्र सड़क निर्माण,विद्युत केंद्र, आदि।
बजट घोषणा 2023 के अनुसार पुलिया निर्माण अग्रसेन नगर भी एक सौगात है।
हमारी यह मांगें आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के लिहाज से की जा रही हैं।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि चूरू विधानसभा क्षेत्र को आपने इस कार्यकाल में बहुत दिया है और आगे भी आप मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत सारी सौगात देते रहेंगे।

आशा और पूर्ण विश्वास के साथ।

संलग्न :- विभाग वार मांगपत्र।

भवदीय,
निवासी
विधानसभा क्षेत्र
चूरू।

माध्यम :-
शमशेर भालू खान
पुत्र स्वर्गीय भालू खान
पूर्व विधायक,चूरू
9587243963

स्थान :-
दिनांक :-

प्रतिलिपि :-
1श्रीमती उषा शर्मा, मुख्य सचिव महोदया,राजस्थान सरकार, जयपुर।
2 श्रीमान कुलदीप रांका साहब, शासन सचिव सीएमओ,जयपुर।
3 माननीय बुलाकीदास कल्ला, शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार।
4 माननीय परसादी लाल मीणा,चिकित्सा मंत्री, राजस्थान सरकार।
5 माननीय भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार।
6 माननीय भजन लाल जाटव,लोक निर्माण मंत्री, राजस्थान सरकार।
7 माननीय शांति कुमार धारीवाल,शहरी विकास मंत्री, राजस्थान सरकार।
8 श्रीमान शासन सचिव, गृह रक्षा मंत्रालय,राजस्थान सरकार।
9 श्रीमान शासन सचिव शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार।
10 श्रीमान शासन सचिव चिकित्सा विभाग,राजस्थान सरकार।
11 श्रीमान शासन सचिव शहरी विकास मंत्रालय,राजस्थान सरकार।
12 श्रीमान शासन सचिव लोक निर्माण विभाग,राजस्थान सरकार।
13 श्रीमान शासन सचिव ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार।
14 श्रीमान सिद्धार्थ सिहाग ,जिला कलक्टर, चूरू
15 माननीय उपखंड अधिकारी,चूरू।
16 माननीय राहुल कसवां,सांसद चूरू लोकसभा क्षेत्र।
17 माननीय राजेंद्र राठौड़ साहब,विधायक चूरू।
18 माननीय रफीक मंडेलिया,प्रत्यासी लोकसभा/विधानसभा चूरू।
19 माननीया रेहाना रियाज चिश्ती, अध्यक्ष महिला आयोग, राजस्थान सरकार।
20 माननीय दुलाराम सहारण अध्यक्ष साहित्य अकादमी,राजस्थान सरकार।
21 रक्षित पत्रावली,शमशेर भालू खान सहजूसर,चूरू

शमशेर भालू खान
चूरू विधानसभा क्षेत्र
चूरू

विभाग वार मांगपत्र:-

A. शिक्षा विभाग:- 

(i)नवीन प्राथमिक विद्यालय :-
1 राप्रावि शांतिनगर चूरू
2 राप्रावि तुगलक कॉलोनी चूरू
3 राप्रावि पिनारो की ढाणी चूरू
4 राप्रावि शेखावत कॉलोनी चूरू

(ii)प्राथमिक विद्यालय से उच्च प्राथमिक विद्यालय में कर्मोन्नती :-
1 राप्रावि मोहल्ला भाटान चूरू
2 राप्रावि उस्मानाबाद चूरू
3 राप्रावि राणासर चूरू
4 राप्रावि आसलू चूरू

(iii) राउप्रावि से राउमावि में कर्मोन्नत्ति :-
1 राउप्रावि गिनडी पट्टा लोहसना ग्राम पंचायत सहजूसर
2 राउप्रावि नंबर 04 अगुना मोहल्ला चूरू
(महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय)
3 राउप्रावि नानी बाई मड़दा नंबर 14 चूरू
(महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय)
4 राउप्रावि तिजा देवी धूत चूरू
(महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय)
5 राउप्रावि शारदा स्कूल चूरू 
(महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय)
6 राउप्रावि सैनिक बस्ती चूरू
(महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय)

(iv) राउमा विद्यालयों में अतिरिक्त विषय :-
1 राउमावि गाजसर चूरू में हिंदी साहित्य विषय
2 राउमांवि सहजुसर चूरू में राजनीति विज्ञान एवम गणित विषय
3 राउमावि चलकोई चूरू में संस्कृत साहित्य विषय
4 राउमावि घंटेल चूरू में अंग्रेजी साहित्य
5 राउमावि सोमासी चूरू में संस्कृत साहित्य
6 राउमावि बुंटिया में संस्कृत साहित्य
7 राउमावि राणासर चूरू में अंग्रेजी साहित्य
8 राउमावि पीथीसर चूरू में अंग्रेजी साहित्य
9 राउमावि जसरासर में अंग्रेजी साहित्य
10 राउमावि ढाढरिया में संस्कृत साहित्य
11 पुत्री पाठशाला चूरू में अंग्रेजी साहित्य

(v) नवीन संकाय :-
1 राउमावि गोयनका चूरू में कला संकाय
2 राउमावि पीथीसर में विज्ञान संकाय
3 राउमावि आसलू-  लखाऊ में विज्ञान संकाय
4 राबाउमावि बुधीया रतननगर में विज्ञान संकाय
5 राउमावि बिनासर में कला संकाय
6 राउमावि राणासर में विज्ञान संकाय
7 राउमावि सोमासी में विज्ञान संकाय
8 राउमावि देपालसर में विज्ञान संकाय
9 राउमावि मोलीसर में विज्ञान संकाय
10 राउमावि खींवासर में विज्ञान संकाय
11 राउमावि सातडा में कृषि संकाय
12 राउमावि सहजूसर में कृषि संकाय
13 राउमावि खंडवा में कृषि संकाय
14 राउमावि दुधवाखारा में कृषि संकाय
15 राउमावि लोहसना में  विज्ञान संकाय
16 राउमावि सिरसला में विज्ञान संकाय

(vi) उर्दू साहित्य के पद सृजित करना :-
1 राउमावि कड़वासर चूरू
2 राउमावि पोटी चूरू
3 राउमावि थेलासर चूरू
4 राबाउमावि घांघू चूरू
5 राउमावि ऊंटवालिया चूरू
6 राउमावि खींवासर चूरू
7 राउमावि खंडवा चूरू
8 राउमावि मेघसर चूरू
9 राउमावि सहानाली चूरू
10 राउमावि पुत्री पाठशाला चूरू
11 राउमावि राउमावि कबीर पाठशाला चूरू
12 राबाउमावि दुधवाखारा चूरू

(Vii) सेकंड ग्रेड उर्दू नवीन पद सृजन :- 
1 राउमावि पोटी
2 राउमावि खींवासर चूरू
3 राउमावि कबीर पाठशाला चूरू
4 राउमावि पुत्री पाठशाला चूरू
5 राउमावि गाजसर चूरू
6 राउमावि देपालसर चूरू

(viii) महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उर्दू सेकंड ग्रेड शिक्षक के पद सृजित करना:-
1 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नंबर 15 चूरू
2 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खंसोली चूरू
3 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राणासर
4 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय झारिया
5 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घांघु
6 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहजूसर
7 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुधवाखारा
8 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीथीसर

B. जलदाय विभाग :-

(i) जलदाय विभाग नवीन ट्यूबवेल :-
1 मोहल्ला भाटान वार्ड नंबर 31 चूरू
2 ढाणी पिनारान वार्ड नंबर 59 चूरू
3 शांतिनगर वार्ड नंबर 20 चूरू
4 वार्ड नंबर 5 रतननगर चूरू
5 राणासर चूरू
6 बुंटिया चूरू
7 धोधलिया चूरू
8 श्यामपुरा चूरू
9 बाढ़की चूरू
10 मोलिसर चूरू

(ii) 40 हैंड पंप हेतु 40 ग्राम पंचायत के राउमावि (peeo) में लगवाए जावे

(iii) सभी खराब ट्यूब वेल,हैंड पंप ठीक करवाए जावे।

C. विद्युत विभाग से संबंधित कार्य :-
(i) ढाणियों का विद्युतीकरण :-
विधान सभा क्षेत्र चूरू की सभी ढाणियों का विद्युतीकरण करवाया जावे।
(ii) ढीले तारों को कसवाना एवम् पुराने जर्जर हो चुके पोल बदलवाना।
(iii) घर या अन्य भवन के ऊपर से हो कर जा रही विद्युत लाइन को स्थानांतरित करवाना जिस से किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
(iv) सड़कों रास्तों के बीच में आए खंभों को स्थानांतरित करवाना

D. लोक निर्माण विभाग (PWD) से संबंधित कार्य :-

सभी गांव ग्राम पंचायत से जुड़ सकेंगे जिनकी आबादी 4000 से अधिक है।
1 आसलु से भामासी 4 किलोमीटर, भामांसी से सहजूसर 6 किलोमीटर, सहजुसर से घंटेल 6 किलोमीटर, घंटेल से जसरासर 8 किलोमीटर कुल 23 किलोमीटर
2 झारिया से आसलखेडी 6 किलोमीटर
3 झारिया से खींवासार 6 किलोमीटर
4 पीथीसर से खंडवा 10 किलोमीटर
5 खंडवा से मेलुसर 8 किलोमीटर
6 भामासी से कड़वासर 3 किलोमीटर
7 राणासर से एनएच 52 दूरी 8 किलोमीटर
8 मठोडी से थालोडी 4 किलोमीटर
9 भेरूसर से खींवासर 5 किलोमीटर
10 जसरासर से पिथीसर 6 किलोमीटर
11 झारिया से इंद्रपुरा स्टैंड 6 किलोमीटर
12 आसलू से बुंटिया 6 किलोमीटर

E. गृह रक्षा विभाग से संबंधित कार्य:-

नवीन पुलिस चौकी/थाने :- 
1 घंटेल चूरू
2 बिनासार चूरू
3 खारिया पट्टा जसरासर चूरू
4 देपालसर चूरू
5 लाल सिंह पुरा चुरू
6 ढाढर चूरू
7 खांसोली चूरू
8 बुंटिया चूरू
9 सहजूसर चूरू
10 पंखा सर्किल चूरू

F. शहरी विकास मंत्रालय से संबंधित कार्य :-

(i)  चूरू व रतननगर शहरी क्षेत्र हेतु :-
1 सभी वार्डों की सड़कों का निर्माण ड्रेनेज व सिवरेज सुविधा सहित।
2 ड्रेनेज व सिवरेज जल संचय केंद्र शहर से दूर सुरक्षित जगह पर बनाना जिस से संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
3 चूरू पंखा सर्किल पर भालेरी रोड़ से स्टेशन रोड पर पुल निर्माण
4 चूरू कलेक्ट्रेट को पंचायत समिति चूरू के पास भीड़ - भाड़ से दूर स्थापित कर नवीन भवन का निर्माण किया जावे। क्योंकि यह भवन बहुत पुराना,अनुपयुक्त, जीर्ण - शीर्ण हो चुका है। जहां बारिस के मौसम में पानी भरा रहता है। आज के इस काल में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित नहीं की जा सकती।
5 सभी चौराहों ,मुख्य सड़कों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से किया जावे।
6 नगर परिषद चूरू में स्थाई मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया जावे जिस से विकास कार्य गति पकड़ सकें।
राजनीतिक दुर्भावना के कारण यहां कार्य लगभग ठप्प रहता है।
6 बुंटिया,कड़वासर, सहजूसर, गाजसर, घंटेल, ढाणी मुनीम जी,बिनासर,देपालसर, ढाणी डीएस पूरा, लालसिंहपुरा, खांसोली को चूरू शहरी क्षेत्र में जोड़ा जावे।
7 लाल घंटाघर चूरू से पूनिया कॉलोनी फाटक पर पुल (ओवर ब्रिज) का निर्माण।
8 कलेक्ट्रेट चूरू से रतननगर ओवर ब्रिज की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण।
9 चूरू - तारानगर सड़क पर गाजसर - कड़वासर बाई पास पर पुल (ओवर ब्रिज) निर्माण।

(ii) नामकरण :-
1 चूरू खेल स्टेडियम स्वर्गीय चंदन मल बैद स्टेडियम चूरू।
2 गर्ल्स कॉलेज चूरू स्वामी गोपालदास गर्ल्स कॉलेज चूरू।
3 रिको क्षेत्र चूरू
स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ रिको क्षेत्र चूरू।
4 बस स्टैंड चूरू
स्वर्गीय धनराज माली स्मृति रोडवेज बस स्टैंड चूरू
5 मातृ शिशु अस्पताल चूरू
स्वर्गीय भालू खान मातृ शिशु अस्पताल चूरू।
6 भालेरी - पंखा रोड चूरू
स्वर्गीय दौलतराम सहारण मार्ग चूरू
7 स्टेशन रोड चूरू
स्वतंत्रता सेनानी हनुमान सिंह बुडानिया मार्ग चूरू

G. चिकित्सा विभाग से संबंधित कार्य :-

(i) नवीन सब सेंटर :- 
1 मदीना मस्जिद आथूना मोहल्ला चूरू
2 उस्मानाबाद वार्ड नंबर 15 चूरू
3 शांति नगर/शेखावत कॉलोनी वार्ड नंबर 20 चूरू
4 तुगलक कॉलोनी वार्ड नंबर 3 चूरू
5 अगुना मोहल्ला चूरू
6 हाउसिंग बोर्ड चूरू
7 गांधी नगर लाल घंटाघर चूरू
8 ढाणी पिनारान वार्ड नंबर 59 चूरू
9 मोहल्ला रेगरान/बाल्मिकी बस्ती चूरू

(ii)  सब सेंटर से पीएचसी में कर्मोन्नती :-
1 चलकोई बनिरोतान
2 बुंटिया
3 लोहसना
4 सिरसला
5 इंद्रपुरा
7 धोधलिया

(iii) पीएचसी से सीएचसी में कर्मोन्नती :-
1 सहजूसर
2 राणासर
3 पीथीसर
4 जोड़ी
5 जसरासर
6 खंडवा

H. सामान्य प्रशासन विभाग (राजस्व विभाग) से संबंधित कार्य जेड:-
सुजानगढ़ लाडनू जसवंतगढ़ सुजला जिला बना कर चूरू को संभाग मुख्यालय घोषित किया जावे।
यहां शिक्षा विभाग,संस्कृत शिक्षा विभाग का संभागीय मुख्यालय पूर्व में संचालित है।

धन्यवाद।
भवदीय
समस्त निवासीगण
विधानसभा क्षेत्र चूरू
चूरू

1 comment:

  1. चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए आप अपने विचार यहां प्रस्तुत कर सकते हैं

    ReplyDelete