पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी का सफल हृदय शल्य प्रत्यारोपण
पूर्व पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी का सफल हृदय वाल्व प्रत्यारोपण।
धर्मेंद्र सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती हंसा कँवर का मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में ओपन हार्ट सर्जरी से वाल्व प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न। दिनांक 9 जुलाई 2024 को विश्वविख्यात हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहान द्वारा की गई। श्रीमती राठौड़ को स्वस्थ होने पर दिनांक 15.07.2024 को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्री राठौड़ के समर्थकों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित कर स्वास्थ्य की कामना की।
श्री राठौड़ ने इस सफल हृदय शल्य क्रिया हेतु डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. विवेक श्रीहरी, डॉ. नितेश यादव और उनकी पूरी टीम एवं स्टाफ सदस्यों का समर्पण ओर कठिन परिश्रम के कारण नई उम्मीद और जीवनदान देने हेतु
आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
ओपन-हार्ट सर्जरी हृदय की शल्य क्रिया है जिसमें वक्ष स्थल की हड्डियों (पंसलियों) को खोल कर (पंसलियो को फैला कर) की जाती है। इससे चिकित्सक हृदय तक सुगमता से पहुँच कर शल्य क्रिया करते हैं।
मरीज के सहन कर सकने की स्थिति में ही यह क्षल्य क्रिया की जाती है। विश्व में प्रति वर्ष लगभग 20 लाख हृदय रोगियों की शल्य क्रिया की जाती है।
ओपन-हार्ट सर्जरी में सर्जन को हृदय और आस-पास की रक्त वाहिकाओं तक सीधी पहुंच बनानी होती है। इस हेतु चिकित्सक नवीन तकनीक का प्रयोग उपयोग करते हैं।
इसी प्रकार से हृदय के वाल्व भी प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं।
भारत के मुख्य हृदय शल्य चिकित्सक लगभग 50000 के करीब ओपन हार्ट सर्जरी कर चुके डॉक्टर का नाम पद्म श्री नरेश त्रेहान है। सन 1945 में जन्मे डॉक्टर नरेश त्रेहान 2007 में गुरुग्राम हरियाणा में स्थापित मेदांता अस्पताल (विश्व के टॉप 250 अस्पतालों में से 166 वें स्थान पर) के निदेशक हैं। यह अस्पताल मानव कल्याणार्थ रिसर्च और नवीन तकनीकों के विकास हेतु कार्य करने पर टैक्स फ्री है। डॉक्टर त्रेहान की कुल संपत्ति लगभग चार हजार करोड़ रुपए है। इस अस्पताल की शाखाएं भारत के अलावा अफ्रीका में भी हैं।
डॉक्टर त्रेहान का नियमित परामर्श सुविधा सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 03 बजे तक 1500 रुपए शुल्क पर सेवा हेतु उपलब्ध हैं।
शमशेर भालू खान
9587243963
No comments:
Post a Comment