ग्यारह साल बारह दिन ग्यारह सवाल
ग्यारह साल से जिन मुद्दों को लेकर भाजपा को जनता ने चुना उनके संबंध में ग्यारह दिन तक ग्यारह सवाल -दिन दस -
1. क्या सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि हुई है - नहीं (सकल घरेलू उत्पाद चालीस वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है।)
2. क्या भारत के मित्र राष्ट्र रूस, इराक, नेपाल, तुर्की, क्यूबा, जापान, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका एवं भूटान और अफगानिस्तान के साथ 2014 से पूर्व के संबंध स्थापित हैं - नहीं (नेपाल, मलेशिया, भूटान और अफगानिस्तान की चीन से नजदीकियां बढ़ीं हैं।)
3. क्या भारत सरकार ने भारत के 33% भू भाग पर (अंतराष्ट्रीय स्तर पर तय मानक अनुसार) वृक्षारोपण कार्य पूर्ण कर लिया है - नहीं
4. क्या जलवायु परिवर्तन से होने वाले संभावित खतरों से निपटने की तैयारी कर ली गई है - नहीं (भारत सरकार ने अभी तक जलवायु परिवर्तन से संभावित खतरों से निपटने हेतु जन सामान्य हेतु कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।)
5. क्या विदेशी आतंकियों के भारत में घुस कर निर्दोष भारतीयों को शहीद करने का जिम्मेदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को जिम्मेदार ठहराया गया है - नहीं (वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी पर कोई जिम्मेदारी नहीं डाली गई ना ही सरकार के द्वारा ऐसा कोई वक्तव्य दिया गया।)
6. सीमा पार से आतंकी घुस ना सके, इस हेतु सरकार द्वारा तारों की बाड़ बंदी की पुनः संरचना वर्ष 2012 में शुरू की गई थी। इस बाड़ को लांघ कर आना असंभव है। इसके बाद BSF एवं CRPF का कड़ा पहरा, फिर भी आतंकी सीमा में घुस गए और वापस भी भाग गए , क्या सरकार ने इस कृत्य में किसी मिलीभगत का खुलासा किया - नहीं
7. हुसैनी वाला हेड से राजस्थान को अधिक पानी दिया जा सकता है, परन्तु इस भयंकर गर्मी में पूरा प्रदेश बूंद - बूंद के लिए तरस रहा है। क्या सरकार ने हुसैनी वाला हेड से राजस्थान को अतिरिक्त पानी दिया गया - नहीं
8. राजस्थान के आठ मरुस्थलीय जिलों में अधिक और पूरे राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व कर्नाटक में जल सिंचाई परियोजनाओं की महत्ती आवश्यकता है। क्या सरकार ने इस ओर ध्यान दिया - नहीं
9. बढ़ती बिजली मांग के आगे आपूर्ति नगण्य है। क्या सरकार ने कोई नई परमाणु या पन बिजली परियोजना की योजना बनाई - नहीं
10. बढ़ते देश में आम आदमी के लिए अपना घर एक सपना होता है। प्रधानमंत्री जी ने 2022 तक सभी को घर देने का वादा किया था। क्या यह वादा पूरा हुआ - नहीं (देश की 28% जनसंख्या आज भी आवासहीन है)
11. सरकार ने 2014 में वर्ष 2019 तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या आधी करने का वचन दिया था। क्या यह पूरा हुआ - नहीं (भारत की 80% जनता फ्री/दो रुपए किलो की दर से राशन प्राप्त करने वालों की सूची में है जो राइट टू फूड एक्ट की अधिकतम सीमा है। यदि यह सीमा बढ़ा दी जाए तो 10% और लोग जुड़ जाएंगे।
लगातार...........
No comments:
Post a Comment