ग्यारह साल बारह दिन ग्यारह सवाल
ग्यारह साल से जिन मुद्दों को लेकर भाजपा को जनता ने चुना उनके संबंध में ग्यारह दिन तक ग्यारह सवाल -दिन ग्यारह -
1. क्या गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर गौ हत्या बंद करवाने हेतु सरकार ने कोई राष्ट्रीय नीति बनाई - नहीं (भारत सरकार ने गौ मांस भक्षक को अपनी सरकार में मंत्री बनाया)
2. भारत में घुसे अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को खदेड़ने का वादा किया गया था। (विशेष रूप से असम, बंगाल और उड़ीसा से)। क्या विदेशी नागरिग खदेड़ दिए गए - नहीं (उल्टा बंग्लादेशी से भागी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण दे कर संख्या में एक ओर वृद्धि की गई।)
3. क्या नागालैंड में चल रही चीन समर्थित अलगाववादी शक्तियों का अंत कर दिया गया - नहीं (चीन इनको ओर अधिक साधन एवं सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।)
4. प्रधानमंत्री जी ने नवाज शरीफ की माताजी को शाल भेजा बदले में भारत की जनता को पहलगांव, उरी और पुलवामा मिला, क्या इसकी नैतिक जिम्मेदारी गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री जी ने ली - नहीं (उल्टे पहलगांव घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु गृहमंत्री जी के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया।)
5. क्या कॉमनवेल्थ, कोयला एवं 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में किसी को दोषी करार दे कर सजा दी गई - नहीं (अदालत ने जांच एजेंसियों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर सभी को निर्दोष करार दे कर फाइल बंद कर दी।)
6. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर भारीभरकम टैरिफ लागू की। क्या भारत सरकार ने इसके विरुद्ध किसी नीति की घोषणा की - नहीं
7. भारत में रोजगार ना मिलने के कारण किसी भी माध्यम से भारतीय नागरिक अमेरिका पहुंच रहे हैं वो भी तीस से पचास लाख रुपए लगा कर। हाल ही में अमेरिकी सरकार ने भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकड़ कर भारतीय एयरपोर्ट पर उतारा, क्या भारत सरकार ने इसका विरोध किया - नहीं
8. पहलगांव हमले के बाद भारत का एक BSF जवान भूलवश पाक सीमा में चला गया जिसकी फोटो पाक रेंजर्स ने जारी की है। क्या भारत सरकार ने उस जवान को तुरंत दस्तयाब करने हेतु कार्यवाही की - नहीं
9. तीन कृषि काले कानून वापस लेते हुए प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की थी कि किसानों की फसल MSP पर खरीदी जायेगी। इस वादे को चार साल हो गए। किसान दिल्ली के बाहर डेरा डाले बैठे हैं, क्या MSP पर किसानों से फसल की खरीद शुरू हो गई - नहीं (उल्टे किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने हेतु सड़कें फोड़ दी गईं, सड़कों पर नुकीले सरिए लगा दिए गए और भारी मात्रा में जवान तैनात कर दिए गए।
10. दलितों पर अत्याचार - नहीं सहेगी भारत सरकार का नारा 2013 में दिया गया था। क्या दलितों पर अत्याचार पर रोक लगाई गई - नहीं (उल्टे दलित बेटी के गुनहगार मंत्री सेंगर को बचाने हेतु सरकारी प्रयास किए गए।
11. भारत सरकार की वर्ष 2014 से 2025 तक ग्यारह वर्ष की कोई ग्यारह उपलब्धियां - नहीं
लगातार ..........
No comments:
Post a Comment