Saturday, 3 May 2025

✅सरकार से सवाल दिन 01

ग्यारह साल बारह दिन ग्यारह सवाल

भाजपा ग्यारह साल से जिन मुद्दों पर शासन में आई उनके संबंध में लगातार 11 दिन तक 11 सवाल
दिन - एक
1. बहुत हुई महंगाई की मार -  अबकी बार मोदी सरकार क्या महंगाई कम हुई - नहीं (महंगाई चार गुना बढ़ गई है)
2. भाजपा सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी का वादा किया था। क्या ग्यारह साल में 22 करोड़ रोजगार मिले - नहीं (बेरोजगारी दर 45 वर्ष की न्यूनतम सीमा पर है)
3. नहीं सहेंगे भ्रष्टाचार - अबकी बार मोदी सरकार, क्या भ्रष्टाचार कम हुआ है- नहीं
4. बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के माध्यम से भाजपा ने कहा पेट्रोल डीजल की कीमत कम की जाएगी। क्या पेट्रोल - डीजल के दाम कम हुए - नहीं (उल्टा पेट्रोल डीजल की कीमत 56 रुपए लीटर से 106 रुपए लीटर पहुंच गई।
5. भाजपा ने कहा - हमारी सरकार आने पर चीन को लाल आंख दिखाएंगे। क्या चीन को लाल आंख दिखाई - नहीं (चीन भारत की भूमि पर कब्जा करता जा रहा है और सरकार कह रही है ना कोई भारतीय सीमा में घुसा है ना किसी को घुसने देंगे।)
6. पाक सेना द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ किये गए दुर्दांत व्यवहार से पूरा देश आहत हुआ। सरकार ने कहा पाकिस्तान से एक के बदले 100 सर ले कर आयेंगे, क्या एक के बदले 100 सर ले कर आए -  नहीं (उल्टा भारत के पायलट अभिनव सिंह को कई दिनों तक पाक सेना अपने कब्जे में रख कर यातनाएं दीं।)
7. दिल्ली की मासूम से बलात्कार की घटनाओं पर सरकार की विफलताओं को उजागर कर बीजेपी ने सरकार आने पर बलात्कारियों को फांसी की सजा देने का कानून बनाने की बात कही, क्या बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा का कानून बन गया, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी या घटी - कानून नहीं बना, घटनाएं बढ़ी 
8. सरकार आने पर भाजपा ने आतंकवाद की कमर तोड़ने की घोषणा की थी, क्या आतंकवाद की कमर तोड़ दी गई - नहीं (आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं)
9. भाजपा ने सरकार आने के बाद पाकिस्तान को घर में घुस कर मारने का वादा किया था, क्या घर में घुस कर आतंकियों को मारा गया - नहीं ( हमारे घर में घुस कर आतंकी पुलवामा में 44 सैनिकों को और पहलगांव में 26 नागरिकों को शहीद कर गए।)
10. रुपए की स्थिति का गिरना प्रधानमंत्री की गरिमा का गिरना है, यह तत्कालीन मुख्यमंत्री जी नरेंद्र मोदी ने कहा था, क्या रुपए की स्थिति, मुद्रा स्फीति घटी - नहीं (उल्टे रुपया लगभग 87 रुपए प्रति डॉलर की दर से निम्नस्तर आ गया है।)
11. वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन के स्तर पर ले जाने की घोषणा की गई थी। क्या अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन हो गई - नहीं
लगातार ......

No comments:

Post a Comment