यह एक छोटा सा कदम है एक आदमी के लिए, लेकिन मानवजाति के लिए एक विशाल छलांग।"
- नील आमस्ट्रांग प्रथम चंद्र यात्री का चांद पर वाक्यांश
हमारे चांद पर हम में से 12 साथी अपने पदों के निशान छोड़ चुके हैं -
वर्ष 1960 की शुरुआत में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपोलो नाम के चंद्रयान मिशन की तैयारी शुरू की। एक के बाद एक कई मानव मिशन शुरू किए। अब तक के सभी अपोलो मिशन वर्ष 1969 से 1972 तक अंजाम दिए गए। 1972 के बाद कोई मानव मिशन नहीं भेजा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोवियत संघ को अंतरिक्ष दौड़ में पीछे छोड़ना और मानव को चांद पर उतारना था। अपोलो 11 मिशन, जो 20 जुलाई 1969 को लॉन्च हुआ, पहला था जिसमें नील आर्मस्ट्रांग और बज़ ऑल्ड्रिन ने चांद की सतह पर कदम रखा।
मिशन अपोलो के अंतर्गत चांद पर लैंडिंग
इस मिशन के अंतर्गत अब तक कुल छह सफल मानव लैंडिंग हुईं -
01. अपोलो 11 (वर्ष 1969)
02. अपोलो 12 (वर्ष 1969)
03. अपोलो 14 (वर्ष 1971)
04. अपोलो 15 (वर्ष 1971)
05. अपोलो 16 (वर्ष 1972)
06. अपोलो 17 (वर्ष 1972)
अपोलो 13 (1970) एक लैंडिंग मिशन था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे रद्द करना पड़ा और यह केवल चंद्रमां की परिक्रमा तक सीमित रहा। इस प्रकार से कुल 24 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चंद्र कक्षा में गए, लेकिन केवल 12 ने चांद की सतह पर कदम रखा।
01. अपोलो 11 में माइकल कॉलिन्स कमांड मॉड्यूल पायलट थे और चांद पर नहीं उतरे।
05. तीन अंतरिक्ष यात्री - जेम्स लोवेल (अपोलो 8 और 13), जॉन यंग (अपोलो 10 और 16), और यूजीन सर्नन (अपोलो 10 और 17)—दो बार चंद्र मिशन पर गए पर एक ही बार चांद पर उतरे।
भविष्य में नासा आर्टेमिस मिशन के अंतर्गत चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहा है। चांद पर गए मानवों की विस्तृत जानकारी के संदर्भ में हम चांद पर गए मानवों की संख्या, उनके नाम, मिशन, और संबंधित ऐतिहासिक संदर्भ के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
इन मिशन के जरिए अब तक अमेरिका के कुल 12 वैज्ञानिक चांद पर कदम रख चुके हैं इनमें से आठ की मृत्यु हो गई चार जीवित हैं -
01. चांद पर पैर रखने वाला पहला मानव -
मिशन - अपोलो 11
दिनांक - 16-24 जुलाई 1969
नाम - नील आर्मस्ट्रांग
जन्म - 5 अगस्त, 1930
मृत्यु - 25 अगस्त 2012 (82 वर्ष)
कारण - हृदय गति रुकना
जन्म स्थान - ओहियो के वापाकोनिटा
पद - कमांडर, जेमिनी मिशन 09
केरियर - 1949 में अंतरिक्ष एजेंस नासा से जुड़े और 1962 में एस्ट्रोनॉट का दर्जा मिला।
02. चांद पर पैर रखने वाला दूसरा मानव -
दिनांक - 20 जुलाई, 1969
मिशन - अपोलो 11
चांद पर रुकने का समय - दो घंटे ग्यारह मिनिट
नाम - एडविन बज एल्ड्रिन (जीवित)
जन्म - 20 जनवरी, 1930
जन्म स्थान - न्यू जर्सी
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
कैरियर - 1966 में जेमिनी 12 स्पेसक्राफ्ट
अन्य रिकॉर्ड - स्पेसक्राफ्ट के बाहर गतिविधि (289 घंटे 53 मिनट स्पेस मे, जिसमें से 7 घंटे 52 मिनट स्पेस की बाहरी गतिविधियों में बिताए)
3. चांद पर कदम रखने वाला तीसरा मानव -
मिशन - अपोलो 12
समय - 14-24 नवंबर, 1969
नाम - चार्ल्स पिट कॉनराड
मृत्यु - 8 जुलाई, 1999 को कैलिफोर्निया
कारण - मोटर साइकल दुर्घटना
पद - स्पेस कमांडर
केरियर - सितंबर 1962 से नासा
पहली उड़ान -
1. जेमिनी-5 (अंतरिक्ष में कदम)
2. जेमिनी 11 के कमांडर के रूप में
3. दूसरे चंद्र लैंडिंग अपोलो 12 के कमांडर
04. चौथा चांद पर कदम रखने वाला मानव -
मिशन - अपोलो 12
दिनांक - 19 नवंबर 1969
नाम - ऐलन बीन
जन्म - 15 मार्च, 1932
मृत्यु - 26 मई, 2018
जन्म स्थान - टेक्सास
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
केरियर -
01. वर्ष 1963 से नासा में कार्य
02. जेट एयरवेज में पायलट
विशेष कार्य -
01. चंद्रमा पर खोज हेतु सतह पर अनुप्रयोग।
02. स्पेश में ,671 घंटे और 45 मिनट रहे (10 घंटे और 26 मिनट इन्होंने स्पेसक्राफ्ट के बाहर चंद्रमा और पृथ्वी की कक्षा में बिताए।)
5. चंद्रमा पर पांचवां व्यक्ति -
मिशन - अपोलो 14
दिनांक - 31 जनवरी से 09 फरवरी 1969
नाम - एलन बी शेफर्ड
जन्म - 18 नवंबर, 1923
जन्म स्थान - न्यू हेमिस्फीयर
मृत्यु - 21 जुलाई, 1988
पद - स्पेस कमांडर
केरियर - 1959 से नासा में मिशन बुध हेतु
विशेष -
01. 1961 में दुनिया के दूसरे और अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री
02. 8000 घंटों की उड़ान में से 3700 घंटे जेट एयरक्राफ्ट उड़ाया
06. चंद्रमा सतह से लगभग 100 पाउंड रेत साथ लाए।
06. चंद्रमा सतह पर उतरने वाला छठा मानव -
मिशन - अपोलो 14
दिनांक - 5 फरवरी 1971
नाम - एडगर मिशेल
जन्म - 1930
मृत्यु - 4 फरवरी, 2016
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
केरियर - अप्रैल, 1966 से नासा में पांचवे अंतरिक्ष यात्री समूह में सदस्य
विशेष -
01. अपोलो 9 और 10 में सहयोगी करीब
विशेष - चंद्र सतह पर सर्वाधिक 33 घंटे रुके )9 घंटे 17 मिनट तक स्पेसक्राफ्ट से बाहर)
07. चांद पर सातवां आदमी -
मिशन - अपोलो 15
दिनांक - 15 जुलाई से 7 अगस्त 1971
नाम - डेविड आर स्कॉट (जीवित)
जन्म - 6 जून, 1932
जन्म स्थान - टेक्सास
पद - स्पेस कमांडर, टेस्ट पायलट
केरियर - नासा अंतरिक्ष यात्री
विशेष -
01. अपोलो के ऑर्बिटल और लूनर मिशन हेतु सफलतापूर्वक उड़ान भरने वाले इकलौते अंतरिक्ष यात्री।
02. नील आर्मस्ट्रांग के साथ जेमिनी-8 हेतु 16 मार्च, 1966 को उड़ान भरने वाले। विशेष -
01. 3 से 13 मार्च 1969 को कमांड मॉड्यूल पायलट
02. अपोलो-9 का भी हिस्सा
03. अपोलो 15 मिशन में 18 घंटे 35 मिनट तक स्पेसक्राफ्ट के बाहर कार्य
04. चांद की सतह से 180 पाउंड रेत लाए
08. पृथ्वी से चांद पर पैर रखने वाले आठवें इंसान -
मिशन - अपोलो 15
नाम - जेम्स इरविन
जन्म - 17 मार्च, 1930
मृत्यु - 8 अगस्त, 1991 में
कारण - हृदय गति रुकने से
जन्म स्थान - पेन्सिलवेनिया
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
विशेष - चंद्रमा के दक्षिणपूर्व किनारे स्थित मारे इमब्रियम पहाड़, हाडले रिल और एपेनिन पर्वत पर खोजबीन की
केरियर - 1966 से नासा में
द्वारा चुना गया था।
विशेष -
01. अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री सहायता समूह में कार्य
02. अपोलो 12 लूनर मॉड्यूल सहयोगी पायलट
09. चांद पर धरती से नवां आदमी -
मिशन - अपोलो 16
दिनांक - 16-27 अप्रैल 1972
नाम - जॉन वाट्स यंग
जन्म - 24 सितंबर, 1930
मृत्यु - 5 जनवरी, 2018
पद - स्पेस कमांडर
केरियर - सितंबर 1962 से नासा में
विशेष - पृथ्वी से छह बार अंतरिक्ष हेतु उड़ान भरने वाले प्रथम मानव।
02. प्रॉप्स, जेट, हेलीकॉप्टर, रॉकेट जेट में 15,275 घंटे उड़ान।
03. मिशन अपोलो 10 पर भी गए
10. चांद पर दसवां इंसान -
मिशन - अपोलो 16
दिनांक -अप्रैल 1972
नाम - चार्ल्स एम ड्यूक (जीवित)
जन्म - 3 अक्टूबर 1935
जन्म स्थान - नॉर्थ कैरोलिना
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
केरियर - अप्रैल 1966 से नासा में
द्वारा चुने गए 19 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। उन्होंने
विशेष -
01. अपोलो 10 मिशन में अंतरिक्ष यात्री सहायता दल सदस्य
02. चंद्रमा पर पहली लैंडिंग वाले अपोलो 11 मिशन से जुड़े हुए।
03. अपोलो 13 में कार्य।
04. चंद्रमा की सतह पर 71 घंटे और 14 मिनट रुकने का रिकॉर्ड।
11. चांद पर हम में से ग्यारहवां इंसान -
मिशन अपोलो 17
दिनांक - 07 से 19 दिसंबर 1972
नाम - यूजीन सर्नन
जन्म - 14 मार्च, 1934 को
जन्म स्थान - शिकागो के इलिनोइस
मृत्यु - जनवरी 2017
पद - स्पेस कमांडर
करियर - अंतरिक्ष यात्री जेमिनी 9 मिशन के पायलट
विशेष -
01. अब तक के अंतिम मानवयुक्त चंद्र मिशन के सदस्य
02. अंतरिक्ष में 566 घंटे 15 मिनट बिताए 03. कुल 73 घंटे से अधिक चंद्रमा की सतह बिताए।
04. अपोलो 10 पर भी गए
12. चांद पर बारहवां एवं अंतिम शख्स -
मिशन - अपोलो 17
दिनांक - दिसंबर 1972
नाम - हैरिसन श्मिट (जीवित)
जन्म - 3 जुलाई, 1935
पद - लूनर मॉड्यूल पायलट
केरियर - अगस्त 1971 से अपोलो 17 हेतु चयनित
विशेष -
01. अंतरिक्ष में 301 घंटे 51 मिनट यात्रा का रिकॉर्ड
02. स्पेसक्राफ्ट के बाहर 22 घंटे 4 मिनट एक्स्ट्रा व्हीकुलर गतिविधि।
की गई। को जन्मे श्मिट अब 88 वर्ष के हो चुके हैं।
03. अंतिम चन्द्ररारोही जीवित व्यक्ति
वर्ष 1972 के बाद की स्थिति -
अपोलो 17 के बाद, मानव को चांद पर भेजने के मिशन बजट की कमी और जनता की कम रुचि के कारण बंद हो गए। इसके बाद, केवल मानव रहित मिशन हुए जिसमें सोवियत संघ का लूना कार्यक्रम, चीन का चांगए मिशन, और भारत का चंद्रयान मिशन।
हाल के वर्षों में, नासा ने आर्टेमिस कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य आने वाले समय में चांद पर पहली महिला और अगले पुरुष को भेजना है।
चंद्रयान के फर्जी होने के दावे -
कुछ लोग दावा करते हैं कि अपोलो मिशन फर्जी थे और चांद पर लैंडिंग नहीं हुई। इन दावों को वैज्ञानिक समुदाय द्वारा खारिज किया गया है, और नासा ने कई सबूत प्रस्तुत किए हैं, जैसे चांद पर छोड़े गए उपकरण, चांद की सतह पर ध्वज, और लूना रिकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (LRO) द्वारा ली गई तस्वीरें, जो अपोलो लैंडिंग साइट्स को दिखाती हैं।
अपोलो मिशन -
प्रत्येक अपोलो मिशन में तीन अंतरिक्ष यात्री होते थे जिनमें से केवल दो चांद की सतह पर उतरते और तीसरा कमांड मॉड्यूल में चंद्र कक्षा में रहता।
निष्कर्ष
अब तक (जून 2025) कुल 12 मानव चांद पर जा चुके हैं, और सभी अपोलो मिशन के दौरान 1969 से 1972 के बीच गए थे। इनमें से 4 अभी भी जीवित हैं, और कोई नया मानव मिशन 1972 के बाद से पूरा नहीं हुआ है। भविष्य में आर्टेमिस मिशन के तहत और मानव भेजने की संभावना है, लेकिन अभी तक यह संख्या अपरिवर्तित है।
भारत के राकेश शर्मा चांद कर नहीं गए बल्कि अंतरिक्ष यात्रा की -
राकेश शर्मा 03 अप्रैल 1984 को सोयुज टी-11 अंतरिक्ष यान में बैठ कर इंटरकॉस्मॉस कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष गए और सोल्यूज - 7 अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे।
स्त्रोत -
Wikipedia Rakesh Sharma Biography
Britannica Rakesh Sharma Space Journey
India Today Fact Check Rakesh Sharma
NASA Science Moon Walkers Page
Space.com How Many People Walked on the Moon
Royal Museums Greenwich Moon Walkers
NASA Lunar Reconnaissance Orbiter
शमशेर भालू खां सहजूसर
जिगर चुरूवी
9587243963
No comments:
Post a Comment