Tuesday, 10 June 2025

🏠शमशेर भालू खां कार्य एवं व्यक्तित्व साहित्य

शमशेर भालू खां कार्य एवं परिचय
सामान्य परिचय - 
नाम -शमशेर भालू खां सहजूसर (माता जी द्वारा प्रेम नाम रखा गया)
जन्म -48.04.1975
जन्म स्थान -सहजूसर चूरू 

पिता - भालू खां पूर्व विधायक चूरू
(शमशेर भालू खां के पिता किसान वर्ग से आते थे। वो 1965 से 1978 तक सहजूसर ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। ग्राम सहकारी समिति सहजूसर के अध्यक्ष बने। 1980 में चूरू के विधायक बने। 1980 में ही भूमि विकास बैंक चूरू के अध्यक्ष बने। भालू खां तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के अति निकटतम विधायक रहे)
माता -सलामन बानो (गृहणी)

भाई तीन -
भंवरू खां 
शेर खां 
इलियास खान 
बहन दो - 
सरीफन बानो 
ताज बानो 

विवाह - चूरू पंखा रोड पर हाजी लाल खान की पुत्री अख्तर बानो (सदफ) से दिनांक 20.10.1996
संतान - तीन बेटियां
एडवोकेट अंजली खान 04.06.1999
राजकीय ला कॉलेज चूरू से एलएलएम किया है। जिसका विवाह 21.05.2023 को पीथूसर (झुंझुनू) की गई।
रोजा खान - 21.11.2001
प्रेरणा खान - 21.11.2001
दोनों ने बंसल कॉलेज हनुमानगढ़ से बीएससी नर्सिंग की है।
रोजा खान एवं प्रेरणा खान का विवाह 16.11.2025 को 
रोजा - भारु झुंझुनू
प्रेरणा - झारिया, चूरू की गई।

शमशेर भालू खां की शिक्षा - 
प्रारंभिक शिक्षा - 19984 से 1988
राप्रावि सहजूसर से
माध्यमिक शिक्षा - 
राउमावि सहजूसर 1989 से 1993
उच्च माध्यमिक शिक्षा - 
राजकीय बागला स्कूल चूरू 1994 से 1995
स्नातक - 
लोहिया कालेज चूरू, स्वयंपाठी 1998 से 2001
विषय - 
उर्दू
समाज शास्त्र
अर्थशास्त्र
अधिस्नातक - 
महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर से स्वयंपाठी 2004 से 2005
विषय उर्दू साहित्य
अधिस्नातक 2005 गोल्ड मेडल (2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा भेंट किया गया।)
प्रशैक्षिक शिक्षा - 
Bstc - 
राजकीय भाषाई अल्पसंख्य शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय, अजमेर 1995 से 1997
B Ed - 
कश्मीर विश्व विद्यालय श्रीनगर, 2007

राजकीय सेवा - 
तृतीय श्रेणी अध्यापक 
राप्रावि सेहला रतनगढ़ 10.07.1999
इंद्रपुरा 20.10.2002
मठोडी 18.10.2004
Crcf चलकोई 2008
राप्रावि चलकोई बीकान 2009
राउप्रावि सहजूसर 2009 से 2012
राउप्रावि नवीन कायमखानी बस्ती सहजूसर 2012 से 2014
द्वितीय श्रेणी अध्यापक 
राउमावि घांघु 
सर्व शिक्षा अभियान चूरू
रामावि पारख चूरू
राउमावि सहजूसर 
1.09.2023 को स्वैच्छिक सेवानिवृति

सामाजिक कार्य -
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान -
नवीन स्कूल एवं संस्थान
मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहजूसर की स्थापना 1997
राप्रावि खोतों की ढाणी सेहला की स्थापना 2001
राप्रावि मठोड़ी को उप्रावि में क्रमोन्नत करवाया 2005
राप्रावि नाइयों की ढाणी की स्थापना 2007
कायमखानी मदरसा की स्थापना 2009
राप्रावि नवीन कायमखानी बस्ती सहजूसर की स्थापना 2012
राप्रावि नवीन कायमखानी बस्ती सहजूसर को उप्रावि में क्रमोन्नत करवाया 2012
रामावि सहजूसर को राउमावि सहजूसर में क्रमोन्नत 2013
सहजूसर के तीन स्कूल 
राप्रावि सहजूसर, रा.बालिका उप्रावि एवं रामावि सहजूसर के भवनों का स्थानांतरण 2012
सहजूसर में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाया 2011
मदरसा हजरत बिलाल चूरू की स्थापना 2009
इन सभी स्कूल एवं मदरसों हेतु भूमि की उपलब्धता एवं भवन निर्माण करवाया
सड़क निर्माण -
सड़क निर्माण
सहजूसर से कड़वासर
सहजूसर से ढाणी मुनीम जी 
सहजूसर से तारानगर पुनर्निर्माण

चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान -
चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान
सब सेंटर सहजूसर को phc में क्रमोन्नत करवाया।

आंदोलन -
1. वर्ष 1994 में अभिलाषा हत्याकांड के विरुद्ध प्रदर्शन एवं प्रथम जेल यात्रा 
2. वर्ष 1995 में अजमेर में आवारा लड़कों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता के विरुद्ध प्रदर्शन एवं द्वितीय जेल यात्रा 
3. वर्ष 1998 में राजस्थान में बेरोजगार शिक्षकों को रोजगार हेतु आंदोलन एवं तृतीय जेल यात्रा 
4. कश्मीर में बीएड करने वाले छात्रों के शोषण के विरोध में 21.7.2007 से 4.08.2007 तक लाल चौक श्रीनगर में अनशन एवं जेल यात्रा।  इससे वहां पढ़ने वाले छात्रों को राहत के लिए
डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट डाक से घर तक पहुंचना
हिंदी माध्यम में परीक्षा
अधिक वसूल की गई फीस वापस की गई।
छात्रों को छात्रवृति दी गई
5. तृतीय भाषा (उर्दू) आंदोलन) एवं संविदा कर्मी  नियमितीकरण आंदोलन एवं जेल यात्रा - 
राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में तृतीय भाषा का एक ही पद रखने के विरोध में एवं संविदाकर्मियों को नियमित करने हेतु  कलेक्ट्रेट चूरू प्रांगण में 05.07.2019 से 27.10.2019 तक धरना दिया।
6. इसके बाद सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर 20.11.2020 से चूरू से दांडी यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा को भारी जन समर्थन मिला।
7. उदयपुर में राज्य सरकार और शमशेर भालू खां के बीच समझौता हुआ। 
8. सरकार ने समझौते की पूर्ण पालना नहीं की तो फिर से 02.10.2021 को उदयपुर से दांडी यात्रा शुरू की गई। 
9. सरकार ने डूंगरपुर बोर्डर पर यात्रा को रोक दिया। बलपूर्वक उन्हें जयपुर लाया गया।
10. जयपुर में वार्ता नहीं होने के कारण 15.10.2021 से शहीद स्मारक जयपुर पर धरना शुरू किया गया।
11. सरकार के अड़ियल रवैए के विरोध में 21.10.2021 से अनशन शुरू किया जिसे
12. 29.10.2021 को लौटते हुए दिल्ली जाने के कार्यक्रम पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया।31.12.2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नारियल जूस पिला कर समाप्त करवाया। 
इसके बाद संविदा सेवा नियम बने और तृतीय भाषा के पदों में वृद्धि हुई 
संस्कृत के 666
उर्दू के 1000
पंजाबी के 304
गुजराती के 19
एवं सिंधी के 35 अतिरिक्त पद सृजित हुए।
13. चूरू में लड़कियों को घर से भगा कर ले जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आंदोलन एवं 11वीं जेल यात्रा।
उर्दू शायरी एवं हिंदी व मारवाड़ी में लेखन
तख्लूस (उपनाम) जिगर चुरूवी 
संभावित प्रकाशित पुस्तक -
जल्द ही इनकी पुस्तकें प्रकाशित होने वाली हैं जिनमें
1. विश्व के धर्म एवं उनकी स्थिति 
2. इस्लाम धर्म सम्पूर्ण परिचय
3. कायमखानी वंश एवं समाज
4. स्वतंत्र भारत की महत्वपूर्ण घटनाएं
5. स्वतंत्र भारत की महत्वपूर्ण हस्तियां
6. पालतू पशु देखभाल एवं स्वास्थ्य 
7. समसामयिक लेख

पद -
1. प्रदेश संयोजक संविदा मुक्ति मोर्चा राजस्थान
2. प्रदेश संयोजक तृतीय भाषा बचाओ संघर्ष समिति, राजस्थान
3. संयोजक चूरू विधानसभा क्षेत्र समस्या एवं समाधान समिति, चूरू
4. प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश सेवादल 
5. शमशेर भालू खां ने वर्ष सितंबर  2023 में चूरू विधानसभा क्षेत्र की पैदल यात्रा की।

कार्य
5.तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से भेंट

No comments:

Post a Comment